अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अमृतसर जिले के चीते कलां गांव में एक आम आदमी पार्टी की सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम तीरथ सिंह बताया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का भाई भी आम आदमी पार्टी का नेता है। रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी में तीरथ सिंह का दोस्त रंजीत सिंह भी घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।गुरुद्वारे के पास फायरिंग सोमवार शाम को दोनों गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद घर वापस आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि अचानक मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने उन दोनों पर गोली चला दी। बदमाशों ने कम से कम 8 फायर किए और इसके बाद फरार हो गए। उस वक्त वे दोनों गुरुद्वारे के पास ही थे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों रास्ते में घायल पड़े थे। यह भी पढ़ें- पंजाब में चुनावी शंखनाद करने जा रहे राहुल गांधी, CM ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.