नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- अमृतसर में फेमस मेकअप आर्टिस्ट और LGBTQ इन्फलुएंसर मैड संधू उर्फ मधुसूधन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें शनिवार को गोली लगने के बाद वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े नजर आए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक पर आए दो लोगों ने मैड संधू पर ताबडतोड़ गोलीबारी कर दी। इसकी वजह से वह वहीं जमीन में गिर गए। इस हालत में उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें, सोशल मीडिया और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम मैड संधू LGBTQ समुदाय को सपोर्ट करते थे। वह लगातार जेंडर से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए पॉडकॉस्ट में शामिल होते थे। वह खुलेतौर पर अपने आप को 'गे' स्वीकार करते थे। इसकी वजह से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना ...