मिर्जापुर, मई 12 -- जिगना। थाना क्षेत्र के गोसीपुर गाँव निवासी युवक की सोमवार को पंजाब के अमृतसर में मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गाँव निवासी 30 वर्षीय सुनील उर्फ दीपू बिंद पुत्र कृष्णा प्रसाद अमृतसर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। छोटे भाई अजीत ने बताया कि सोमवार को कंपनी के मालिक ने पहले तो बीमार होने की सूचना दी। परिवार वाले जैसे ही यहाँ से रवाना हुए, कुछ ही देर में भाई के मौत की सूचना आ गई। मृतक दो भाई और एक बहन में बड़ा था। पूर्व प्रधान श्यामलाल बिंद ने बताया कि भतीजा एक साल पहले गाँव आया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की अभी तक किसी ने सूचना नहीं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.