सहारनपुर, जुलाई 24 -- शनिवार को ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सहारनपुर नहीं पहुंचेगी। रेलवे ने 25 जुलाई को इस ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह फैसला ट्रेन संख्या 12903 बठिंडा-अमृतसर एक्सप्रेस के 23 जुलाई को रद्द होने के बाद लिया गया है। घोलवड़ रेलवे स्टेशन और उमबरगांव रेलवे स्टेशन के बीच पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण रेल यातायात को निलंबित किया गया था। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के लिए रेक उपलब्ध नहीं हो सका। इसी कारण 25 जुलाई को ट्रेन संख्या 12904 को रद्द किया गया है। यह भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस 27 तक बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस शाम 6:55 बजे अमृतसर से रवाना होती है और ...