गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04610/04609 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन 13 फेरों के लिए किया जाएगा। सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, 04610 अमृतसर-बरौनी स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर देर रात 2.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04609 बरौनी-अमृतसर स्पेशल 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 05.05 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.20 गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगने दिन 1.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...