खगडि़या, सितम्बर 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 55523 अप सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर करीब सवा छह घंटे देरी से चली। जबकि 14618 डाउन अमृतसर-पूर्णिया कोट जनसेवा एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे लेट चली। इधर 01665 रानीकमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन करीब तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब पौने घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू एक घंटे देरी से चली। इधर 15227 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से चली। जबकि 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब आधे घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...