अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस करीब सवा पांच घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, जून 28 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15934 डाउन अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस करीब सवा पांच घंटे देरी से चली। वहीं 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इसके अलावा 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 13245 न्यू जलपाईगुड़ी-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.