खगडि़या, मार्च 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी अपने निर्धारित समय से विलंब से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। जानकारी के अनुसार 12408 डाउन अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस करीब साढ़े पांच घंटे देरी से चली। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। इधर 15510 डाउन पटना-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15280 आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से चली। इधर 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 15622 डाउन आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...