बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से शुरू कर दिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से बलरामपुर के रास्ते होकर संचालित की जाएगी। इससे जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। रेल प्रशासन के अनुसार 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 14 मई से प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से किया जाएगा, जबकि वापसी में 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई से प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से चलाई जाएगी। ट्रेन अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोण्डा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्...