सहारनपुर, मार्च 22 -- सहारनपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अमृतसर से न्यूतिनसुकिया के बीच दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का लाभ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। सहारनपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04626 अमृतसर से 22 मार्च की रात 08:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 23 मार्च की रात 02:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 02:45 बजे आगे रवाना हो जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04625 न्यूतिनसुकिया से 26 मार्च को सुबह 07:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 28 मार्च की दोपहर 12:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद 12:45 बजे गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी। इन विशेष ट्रेनों का ठहराव ब्यास, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.