खगडि़या, जून 11 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनारधारण एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की देर शाम एक यात्री को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल यात्री झारखंड के गोड्डा निवासी प्रकाश वर्द्धन का 40 वर्षीय पुत्र देव कुमार बताया जा रहा है। सूत्रों द्वारा उसकी पत्नी सुपौल जिले में एमवीआई के पद पर कार्यरत बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मानसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले लगभग 8:35 बजे इस घटना को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया। वे गोड्डा से सुपौल अपनी पत्नी के पास जा रहे थे। मानसी-सहरसा रेलखंड में बदलाघाट रेलवे स्टेशन से पहले चलती ट्रेन में छिनतई के दौरान बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। गोली उसके सीने में लगने की बात बतायी गई। सूचना पर पुलिस द्वारा ट्रेन को बद...