मेरठ, मार्च 11 -- मेरठ। भैंसाली मेट्रो स्टेशन पर लाखों रुपये कीमत के सोने के साथ पकड़े गए अमृतसर के व्यापारियों को राज्य कर विभाग की जांच के बाद पेनाल्टी के तौर पर एक लाख 97 हजार रुपये जमा करो पड़े। इसके बाद जीएसटी अफसरों ने कब्जे में लिए व्यापारियों के सोने को रिलीज करते हुए उनके सुपुर्द कर दिया। एसएसएस के डिप्टी एसपी राजीव यादव की सूचना पर जीएसटी अफसरों की टीम भैंसाली मेट्रो स्टेशन पहुंची थी और करीब छह घंटे की पड़ताल के बाद अमृतसर के व्यापारियों का सोना कब्जे में लेकर सीज कर दिया था। ज्वाइंट कार्यपालक एसआईबी अमित पाठक, सचल दल प्रथम प्रभारी प्रथम राम नरेश सिंह, सचल दल तृतीय प्रभारी अंकिता पांडे ने जांच के बाद बुधवार सुबह मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल एवं अन्य व्यापारियों के सहयोग से सोने का वजन एवं टंच की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.