गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04614/04613 अमृतसर-कटिहार वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन तीन फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 04614 अमृतसर-कटिहार स्पेशल 25 फरवरी, 01 एवं 05 मार्च को अमृतसर से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04613 कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल 27 फरवरी, 03 एवं 07 मार्च को कटिहार से भोर में 4 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3:50 गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.