गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04614/04613 अमृतसर-कटिहार वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन 05 मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। स्पेशल अमृतसर से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04613 कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल 7 मार्च को कटिहार से भोर में 4 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.50 गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...