मोतिहारी, मार्च 16 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। आनंद बिहार से सीतामढ़ी जाने वाली अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेन रक्सौल के पास सहदेवा गांव के सैनिक रोड रेल क्रॉसिंग के पास एक कार से रविवार रात टकरा गयी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना में कार पर सवार लोग व चालक बाल बाल बच गये। इसकी पुष्टि रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार ने की। उन्होंने बताया कि घटना उस वक्त की है जब ट्रेन रक्सौल स्टेशन से खुल कर सीतामढ़ी की ओर जा रही थी। इस दौरान घटनास्थल पर कार चालक अवैध रूप में कार को रेलवे लाइन पार करा रहा था। इस दौरान कार लाइन पर फंस गयी। तबतक ट्रेन को अता देख कार पर सवार सभी लोग कार को छोड़ फरार हो गये। घटनास्थल पर ट्रेन कार को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे निकाल गयी। ट्रेन आनन्द बिहार से दरभंगा जा रही थी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर अजय क...