फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- फर्रुखाबाद। अमृतपुर कस्बे में जल्द ही रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय बनाया जायेगा। नगलाहूशा निवासी कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर परिवहन विभाग ने यात्री प्रतीक्षालय बनाये जाने के लिए काम शुरू कर दिया है। रोडवेज के एआरएम राजेश कुमार ने कस्बे में पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतीक्षालय निर्माण के लिए नगलाहूशा के प्रधान ने प्रस्ताव दिया। यहां पर जानकारी दी गयी कि तहसील से कुछ ही दूरी पर 13 डिसमिल सरकारी जमीन है। इस पर प्रतीक्षालय बनाया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने रात्रि बस सेवा शुरू करने की मांग की। एआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा पर परिवहन विभाग गंभीर है और देर रात्रि बस संचालन शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान सांसद के छोटे भाई राजीव अवस्थी, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.