फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद। अमैयापुर गांव के वकील धर्मेन्द्र कुमार ने अमृतपुर थानाध्यक्ष रक्षा सिंह के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की है। अपनी अर्जी में धर्मेद्र ने कहा कि वह तहसील परिसर में विधि व्यवसाय कर रहा है। 20 मार्च को थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने अपने सीयूजी नंबर से उसे सूचना दी। उस समय वह अपने तहसील स्थित चेंबर में था। सूचना पर वकील की ड्रेस में थाने में सुबह 11 बजे पहुंच गया। थानाध्यक्ष से कहा कि किस कारण से हमें बुलाया गया है। इतना कहते ही थानाध्यक्ष ने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और कहा कि एक महिला ने ही उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। वकील का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उसका पक्ष सुने बिना ही धमकाकर जबरिया कोट और पेंट उतरवा दिया और कार्यालय गेट पर 15-20 मिनट तक खड़ा करके बंधक बनाये रखा। आशा की मड़ैया क...