आगरा, अप्रैल 12 -- क्षेत्र के गांव अमृतपुर स्थित मेला महावीर का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर व महावीर हनुमान की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा कर किया। मेला संयोजक ने विधायक को हनुमान का चित्र भेंट किया। मेला संयोजक ने बताया कि लगभग सौ वर्ष पहले एक बाबा यहां आए थे। उन्होंने ही मेला लगवाया। तभी से हर वर्ष बैसाख माह में नवमी से अमावस्या तिथि तक मेले का आयोजन होता है। मेला में मिक्की माउस, जम्पिंग झूला, जलेबी, चाट पकोड़े, चाउमीन, पडाके आदि का लुत्फ लिया। महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री खरीदी। इस दौरान मेला आयोजक राजीव पाराशर, महेश प्रधान, पुष्पेन्द्र, सैराव, रामदुलारे पाराशर, कौशल मिश्रा, पवम उपाध्याय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.