अमृतपाल सिंह ने दादी के अंतिम संस्कार के लिए मांगी पैरोल, दाह संस्कार का इंतजार
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद खड़ूर साहिब (पंजाब) से निर्दलीय सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की 84 साल की दादी चरण कौर के निधन के बाद परिवार ने उनके अंतिम संस्कार के लिए अमृतपाल की अस्थायी रिहाई यानी पैरोल की मांग की है। सोमवार को अमृतसर की स्थानीय अदालत में इस संबंध में एक औपचारिक याचिका दायर की गई। अमृतपाल सिंह की दादी कौर का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को अमृतसर स्थित उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रखा गया है और पैरोल याचिका पर फैसले के इंतजार में परिवार ने अंतिम संस्कार को फिलहाल तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।'मानवीय आधार पर मिले पैरोल' अमृतसर कोर्ट परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए अमृतपाल सिंह के बचाव पक्ष के वकील हरजोत सिंह मान और करमवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.