मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी, निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने युवाओं से उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लिए एक ध्येय का निर्धारण करें और संगठन के रूप में कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के विकास के लिए वर्ष 2047 का लक्ष्य रखकर कार्य कर रहे हैं, जिसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपसभापति ने छात्रों को सफलता के सूत्र बताते हुए एकलव्य की एकाग्रता, श्रवण कुमार की भक्ति और माता दुर्गा की शक्ति का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में भारत की एक नई पहचान बनी है। प्रधानमंत्री का विजन है कि युवा अब 'जॉब सीकर' के बजाय 'जॉब क्रिएटर' बनें। कोविड काल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.