बदायूं, मई 29 -- पेट्रोल और अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद सुबह के नाश्ते का बजट बिगड़ गया है। एक कंपनी के ब्रेड ने अपने हर पैकेट पर पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे कल तक मिलने वाला 40 रुपये का छोटा पैकेट अब 45 रुपये में और 55 रुपये वाला बड़ा पैकेट 60 रुपये में मिलेगा। स्थानीय दुकानदारों और सप्लायर्स के मुताबिक, एक कंपनी के ब्रेड की नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। कंपनी का तर्क है कि डीजल के बढ़ते दामों के कारण दुकानों तक आने वाली ट्रांसपोर्टेशन लागत काफी बढ़ गई है। इसके अलावा ब्रेड बनाने में इस्तेमाल होने वाले मुख्य कच्चे माल, जैसे गेहूं और चीनी की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश:ईंधन की आग से महंगी हुई रसोई, आम आदमी का बजट बिगड़ा पैकेजिंग मैटेरियल महंगा होने के कारण कंपनी के पास दाम बढ़ाने के अला...