जमुई, अप्रैल 11 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई जिला में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल 'ज्ञान भारतम् मिशन' के तहत उपेक्षित पड़ी हस्तलिखित अमूल्य पांडुलिपियों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप देकर दुनिया के सामने लाने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम श्री नवीन के नेतृत्व में जमुई की समृद्ध ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को इसके तहत महाभियान का स्वरूप देकर 'ज्ञान भारतम्' मोबाइल ऐप के माध्यम से संरक्षित एवं संवर्धित कर वैश्विक पटल पर लाया जाएगा। जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों को इसके लिए रणनीति बनाने को कहा गया है। इसी ध्येय को लेकर अपर समाहर्ता विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय 'पांडुलिपि सर्वेक्षण समिति' का गठन किया गया है। यह समिति जिले के कोने-कोने में बिखरी हुई प्राचीन हस्तलिपियों , ताम्रपत्रों और...