अमीसा गांव में माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
उरई, मई 10 -- आटा। संवाददाता अमीसा गांव में गुरु बाबा स्थान के समीप माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी मौजूद रहे।भूमि पूजन से पूर्व देवदास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा कराई, जिसके बाद धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्रतिमा स्थापना स्थल का पूजन संपन्न हुआ। प्रधान प्रतिनिधि अलखराम पाल ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा, धर्म और जनकल्याण की प्रतीक थीं तथा उनके आदर्श नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। वहीं राजकुमार पाल ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति और जनहित के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.