नई दिल्ली, जून 13 -- सनी देऔल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा को इस 15 जून को 25 साल हो जाएंगे। फिल्म की 25वीं सालगिरह पर गदर की सकीना यानी अमीषा ने गदर को लेकर बात की। अमीषा ने बताया कि इस फिल्म के जरिए उनके पाकिस्तान में बहुत सारे फैंस हुए। इतना ही नहीं अमीषा का यह भी दावा है कि गदर और गदर 2 की सक्सेस धुरंधर के दोनों पार्ट से कई ज्यादा है।पाकिस्तान की महिलाओं के आते थे फोन अमीषा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, 'मुझे गदर की वजह से पाकिस्तान से काफी फैंस मिले। मेरी सेकेट्री को कई महिलाओं के कॉल आते थे और एक दिन तो एक बूढ़ी महिला का कॉल आया और कहा कि क्या अमीषा जी, पाकिस्तान को आपने रुला दिया, सकीना ने रुला दिया। कई पैरेंट्स का कॉल आता कि हमने अपनी बेटी का नाम सकीना रख दिया है।' यह भी पढ़ें- अमीषा पटेल ने कन्फर्म किया गदर 3, बोलीं...