ग्वालियर, जुलाई 3 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां जब खुलीं तो उनमें सिर्फ लाखों रुपये का चढ़ावा ही नहीं मिला, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं से भरी दर्जनों मन्नतों की पर्चियां भी सामने आईं। इनमें कुछ पर्चियां काफी चर्चा में हैं। एक युवक ने भगवान शिव से संकल्प लिया कि जब तक उसे अमीर बना देते, तब तक वह सड़क पर किसी सुंदर लड़के को नहीं देखेगा। यही नहीं, नीट के री एग्जाम के लिए अनोखी मन्नत वाला पर्चा निकला। ग्वालियर का प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर अत्यंत प्राचीन और चमत्कारी स्वयंभू शिव मंदिर है। यहां लोग अपनी मन्नतें पर्ची बनाकर दान पेटी में जमा करते हैं। मंदिर ट्रस्ट ने बैंक और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जून माह की दान पेटियों को जब खोला तो उसमें नोटों, सिक्कों और चांदी के चढ़ावे के ...