अमीर खुसरों की रचनाओं को कलाकारों ने संगीत से सजाया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर अमीर खुसरो के काव्य एवं उनके सांस्कृतिक अवदान को केंद्र में रखते हुए 'आज रंग है' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि अमीर खुसरो भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। खुसरो भीड़ के भी थे और एकांत के भी। उन्होंने लगभग चौदह राजदरबारों में काम किया, लेकिन उनकी रचनाओं में सत्ता की चाटुकारिता का लेशमात्र भी दिखाई नहीं देता। अपने गुरु हजरत निजामुद्दीन औलिया के प्रति खुसरो का समर्पण अद्वितीय था। उनके इस गुरु-प्रेम और समर्पण से हमें भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
संगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.