लखीमपुरखीरी, जून 28 -- निघासन, संवाददाता। रविवार को ढखेरवा खालसा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अमीर खां पुरवा और राजपाल इलेवन के बीच खेला गया। अमीरखां पुरवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करके सात विकेटों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। आयोजकों ने विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपए और उपविजेता राजपाल इलेवन को पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजपाल इलेवन ने निर्धारित चौदह ओवरों में 122 रन बनाए। 123 रनों का लक्ष्य लेकर पहुंची अमीर खां पुरवा टीम के बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही राजपाल के गेंदबाजों को धुनते हुए चौकों-छक्कों की बरसात ...