अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सड़कों के चौड़ीकरण व निर्माण को लेकर नगर निगम ने रफ्तार बढ़ा दी है। नगर निगम के अफसरों ने मंगलवार को अमीरनिशा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पैमाइश की। पैमाइश के बाद अतिक्रमण करने वाले भवनों व दुकानों पर लाल निशान लगाए गए। लाल निशान लगते व फीता डलते ही व्यापारियों की चिंता बढ़ गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया था कि ईद के बाद अमीरनिशा मार्केट के रास्ते को चौड़ा करने का काम अमल में लाया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह संपत्ति विभाग की टीम के साथ अमीरनिशा मार्केट पहुंचे। यहां पर दोनों साइड पैमाइश कराई गई। बीच से सड़क दोनों ओर 1-15 फीट चौड़ी है। लेकिन मौके पर 10 से 12 फीट चौड़ी एक साइड से सड़क मिली है। दुकानदारों के कब्जे सड़क पर हो गए हैं। पैमाइश के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.