अलीगढ़, अप्रैल 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अमीरनिशा मार्केट के रास्ते के चौड़ीकरण व अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नगर निगम ने मंगलवार को व्यापारियों को नोटिस दिए। सचलदल की टीम नोटिस लेकर पहुंची तो व्यापारी भड़क गए। नगर निगम नोटिस चस्पा करने के साथ 15 दिन का समय दे रहा है, जबकि व्यापारियों ने 45 दिन की मोहलत मांगी। हालांकि सहमति नहीं बन पाई। खराब मौसम व व्यापारियों के विरोध के कारण कुछ नोटिस ही चस्पा हो पाए। टीम बुधवार को फिर जाएगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर अभी हाल ही में अमीरनिशा मार्केट में संपत्ति विभाग ने पैमाइश की थी, जिसमें सड़क को 30 फीट चौड़ा बताया गया है। पैमाइश के बाद भी व्यापारियों व अमीरनिशा व्यापार मंडल ने विरोध किया था। आरोप था कि नगर निगम ने 1935 के नक्शे से पैमाइश की जबकि पैमाइश 1950 के नक्शे के अनुसार होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.