अमीन प्रशिक्षण शुरू, 87 अभ्यर्थी ले रहे प्रशिक्षण
मुंगेर, जून 17 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित केआरएस उच्च विद्यालय में बुधवार से अमीन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भूमि मापी, सीमांकन एवं सर्वेक्षण कार्यों में दक्ष बनाना है, ताकि वे भविष्य में राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों का बेहतर ढंग से निष्पादन कर सकें। प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि, प्रशिक्षण में कुल 87 अभ्यर्थी शामिल हैं। यह प्रशिक्षण 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भूमि मापी की पारंपरिक एवं आधुनिक विधियों, नक्शा पढ़ने, खाता-खेसरा की जानकारी, सीमांकन प्रक्रिया तथा भू-अभिलेखों के रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें फील्ड में जाकर व्यावह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.