प्रयागराज, फरवरी 27 -- थरवई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में विवादित स्थल का निरीक्षण करने आए अमीन के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। शेष नारायण त्रिपाठी और चंद्र शेखर के बीच जमीन विवाद का सिविल कोर्ट मे मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को आदेश पर कोर्ट अमीन विवादित स्थल का निरिक्षण करने आए थे। विवादित स्थल के निरिक्षण के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सुरेन्द्र, शेष नारायण और दूसरे पक्ष के चंद्र शेखर और शशांक तिवारी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। शेष नारायण त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...