महोबा, मार्च 13 -- पनवाड़ी,संवाददाता। राजस्व अमीन के साथ दबंगों द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित संग्रह अमीन कमलापत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च को वह न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार कुलपहाड़ के साथ जंतपुरा निवासी हरनारायण के यहां भूमि विवाद के मामले में जांच करने गया था जहां दबंगों द्वारा गाली गलौच की गई और मारपीट का प्रयास किया गया। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरनारायण उसकी पत्नी रामकली पुत्र संजय व रवि पुत्र जगन्नाथ के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.