अमीन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8.81 लाख की ठगी, रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद के कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर एक युवती से कुल 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता को भरोसे में लेने के लिए उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी तैयार कर दिया था। करीब एक साल तक नौकरी लगवाने का झांसा देकर वह उसे टालता रहा और जब पीड़िता ने रुपये वापस मांगे, तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। नगर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई को नगर कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान ने राजस्व विभाग म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.