मोतिहारी, मार्च 20 -- तुरकौलिया। अंचल कार्यालय में शुक्रवार को सरकारी अमीनों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। इस दौरान अमीन शुभम कुमार, सुजीत कुमार और नीतीश कुमार सहित अन्य कर्मी काली पट्टी बांधकर कार्यालय पहुंचे और अपने कार्यों का निष्पादन करते रहे।बताया जाता है कि यह विरोध प्रदर्शन बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर पूरे राज्य में एक साथ किया जा रहा है। संघ द्वारा 20 मार्च को "काला बिल्ला दिवस" के रूप में मनाते हुए अमीनों ने सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। अमीनों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रमुख मांगों में पे-लेवल 6 लागू करना, चेनमैन की स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करना तथा यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.