अमीनों की कमी से भूमि मापी कार्य ठप, विशेष सर्वे अमीन तैनाती की मांग
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। गायघाट अंचल में अमीनों की भारी कमी के कारण भूमि मापी का कार्य प्रभावित हो गया है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए गायघाट के अंचल अधिकारी (सीओ) ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया है और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र में बड़ी संख्या में रैयतों द्वारा भूमि मापी के लिए आवेदन किया जा रहा है। कई आवेदकों ने ई-मापी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया है, लेकिन अमीनों की अनुपलब्धता से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे रैयतों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। वे लगातार अंचल कार्यालय पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।अंचल कार्यालय में लंबित आवेदनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे प्रशासनिक दबाव भी बढ़ रहा है। इस स्थिति को सुधारने के लिए सीओ ने तत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.