लखनऊ, मार्च 31 -- लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सोमवार को अमीनाबाद में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह लोग बिजली चोरी में पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुख्य अभियंता ने बताया कि 18 किलोवाट लोड बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं लखनऊ में सोमवार को करीब दो हजार स्मार्ट मीटर कनेक्शन काटे गये। बिजली कटते ही लोग बिलिंग केंद्रों पर बिल जमा करने पहुंच गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...