लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ,संवाददाता। अमीनाबाद के एक होटल में अपने दोस्त के साथ ठहरी कानपुर की युवती ने मंगलवार देर रात पहली मंजिल से छलांग लगा दी। वह जख्मी हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को युवती के परिजन लखनऊ पहुंचे और अपने साथ लेकर घर चले गए। पुलिस ने बताया कि युवती के साथ ठहरा युवक घटना के बाद उसे छोड़कर भाग गया। नजीराबाद के एक होटल में कानपुर के कर्नलगंज थानाक्षेत्र के गम्मू खां का हाता निवासी एक युवक अक्सर आता जाता था। उसका कर्नलगंज में चप्पल का कारोबार है। कारोबार के सिलसिले में आने के नाते उसकी होटल के लोगों से जान पहचान है। मंगलवार रात वह होटल पहुंचा। उसे पहली मंजिल पर पांच नंबर कमरा दिया गया था। कुछ देर बाद युवक चला गया और रात करीब दस बजे एक युवती को लेकर होटल के कमरे में पहुंचा। वहां दोनों करीब तीन घंटे रुके। रात करीब...