कटिहार, अगस्त 25 -- सेमापुर, संवाद सूत्र। मद्यनिषेध अभियान के तहत सेमापुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के अमीनाबाद आदिवासी बस्ती में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 500 लीटर कच्चा मावा नष्ट किया तथा 75 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। सेमापुर थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अमीनाबाद आदिवासी बस्ती में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही शराब के अवैध कारोबार में शामिल तस्कर मौके से फरार हो गया।छापेमारी यह भी पढ़ें- Saraikela News: झारखंड और बंगाल उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार करीब 500 लीटर कच्चा माव...