लखनऊ, मार्च 8 -- अमीनाबाद मार्केट में रविवार को बिजली संकट के कारण लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शाम करीब चार बजे अमीनाबाद उपकेंद्र के हाथीखाना फीडर की अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गई। इससे अस्तबल चारबाग, मौलवीगंज और गाड़ा भंडार जैसे आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। शाम के वक्त अचानक बिजली गुल होने से न केवल स्थानीय निवासी परेशान हुए, बल्कि व्यापारियों को भी काफी दिक्कत हुई। सराफा कारोबारी विशाल निगम ने कहा कि बिजली की आवाजाही से कारोबार चौपट हो गया। वहीं रविवार की छुट्टी के दिन भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच देख रहे खेल प्रेमियों को भी भारी निराशा हाथ लगी। लोगों का कहना था कि जब उन्होंने टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करानी चाही, तो वहां से भी कोई संतोषजनक सुनवाई नहीं हुई। नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि नजीराबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.