लखनऊ, दिसम्बर 9 -- अमीनाबाद क्षेत्र में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए नगर निगम की ओर से निर्मित नए पार्किंग स्थल का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना रहे। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। नवंबर महीने में मंत्री सुरेश खन्ना ने अमीनाबाद स्थित घंटाघर पार्क परिसर का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने पार्क में फैले अतिक्रमण और गंदगी को हटाने, स्थान का सौंदर्यीकरण करने तथा यहां एक व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों का संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने पार्किंग परियोजना को निर्धारित समय में पूरा कर लिया। नई विकसित पार्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.