लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के अमीनाबाद गड़बड़झाला बाजार में शुक्रवार सुबह श्रंगार महल (दुकान) में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस स्थित दुकान भी चपेट में आने से धधकने लगी। हजरतगंज फायर स्टेशन से पहुंचे तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। गड़बड़झाला में मोहम्मद सिद्दीक खान की श्रंगार महल के नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग जुट गए। दमकल को सूचना दी और पानी फेंककर आग पर काबू पाने में लगे। देखदे-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच पड़ोस स्थित खान की दुकान में भी आग पहुंच गई और वह जलने लगी। अमीनाबाद मिनी फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी भी...