अमीनगर सराय के बिजलीघर में लगी भीषण आग
बागपत, जून 30 -- अमीनगर सराय। अमीनगर सराय कस्बे के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को बंदरों की उछल कूद के बीच कैपेसिटर बैंक में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कैपेसिटर में लगे 24 कैप्सूल जलकर राख हो गए, जबकि मशीन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोग बिजलीघर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अमीनगर सराय कस्बे में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र है। जिससे काफी गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बताया जाता है कि बंदर कैपेसिटर के पास उछल कूद कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बागपत : 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में भीषण आग, कई गांवों की बिजली गुल जिससे कैपेसिटर के तार आपस में टकरा गए। तारों के टकराते ही बिजली लाइन में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.