अमिलो बाजार की स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में गुजर रहीं शामें
आजमगढ़, जून 29 -- मुबारकपुर,संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के अमिलो बाजार में शिव मंदिर से पाही मोड़ तक मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले दो माह से बंद पड़ी हैं। इंटरलॉकिंग निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय भूमिगत विद्युत केबल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण पूरी लाइन ठप हो गई। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद अब तक न तो केबल की मरम्मत कराई गई और न ही स्ट्रीट लाइटें चालू हो सकी हैं। मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग स्थित अमिलो पाही मोड़ बाजार में दो माह पूर्व नगर पालिका की ओर से सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया था। इसी दौरान जेसीबी से खुदाई में स्ट्रीट लाइट की भूमिगत केबल कई स्थानों पर कट गई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.