गंगापार, जून 17 -- लालापुर थाना क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव में बुधवार के दिन ताजिया जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले कई पेड़ों के साथ उक्त विवादित पीपल की डालियां भी काट दी गईं, जिसके चलते 17 जुलाई 2024 को दो वर्गों में मारपीट हो गई थी। बताते चले कि विगत वर्ष 17 जुलाई 2024 में ताजिया जुलूस के समय रास्ते में पड़ने वाले अवधेश द्विवेदी के घर के सामने जब ताजिया जुलूस पहुंचा था तो ताजिया जुलूस में शामिल कुछ युवकों द्वारा चप्पल जूता पहन कर पीपल के पेड़ पर चढ़कर पीपल की डालियां काटी जाने लगी। अवधेश द्विवेदी ने चप्पल जूता उतार कर पेड़ पर चढ़ने की बात कही तो जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने उनके परिवार पर हमला बोल दिया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना मारपीट के बाद तनाव बढ़ गया था और कई दिनों तक पुलिस का गांव में पहरा रहा। अवधेश द्विवेदी ने जान...