गंगापार, जनवरी 30 -- विकास खंड उरुवा के अमिलिया कलां प्राथमिक विद्यालय-तारा होते हुए राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर तक बनी काली सड़क पूर्णतया ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। ग्रामीणों ने सड़क के मरम्मती करण की मांग की है। गांव के रोहित तिवारी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय आदि ने बताया कि 16 वर्ष पूर्व बसपा गवर्नमेंट में विधायक रहे आनंद पांडे उर्फ कलेक्टर के माध्यम (विधायक निधि) से लगभग 300 मी दूरी तक काली रोड बनी थी, जो अब पूरी तरह से ध्वस्त और जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए ध्वस्त सड़क से होकर आना-जाना होता है। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई मर्तबा दुर्घटना भी हो चुकी है। बावजूद आज तक सड़क की जर्जर स्थिति को सुधारा नहीं जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.