कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- बीआरसी मूरतगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमिनी लोकीपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व ग्रामीणों का दिल जीत लिया। वार्षिकोत्सव के दौरान सृष्टि चौधरी, त्रिशांक सोनी एवं आशीष की शानदार एंकरिंग ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। बच्चों ने नृत्य, गायन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए। कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी...