सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- सरसावा के अमित हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपी घायल हो गए, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े छह आरोपियों में से एक पुलिस महकमे में प्रशिक्षु आरक्षी है, जो संभल पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहा था। आरोपियों ने बुलेट बाइक पटाखा छोड़ने का विरोध करने पर दीपावली की रात पीटकर अमित की हत्या कर दी थी। चार आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने घायल आरोपियों सहित छह आरोपियों को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सरसावा के गांव झबीरण निवासी राजवीर ने 21 अक्टूबर को थाना सरसावा में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.