अमित सिंह ने संभाला बीएसए का कार्यभार
मुरादाबाद, जून 1 -- सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी लखनऊ से स्थानांतरित होकर आए अमित सिंह ने सोमवार को मुरादाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और शिक्षा संबंधी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व बीएसए विमलेश कुमार का तबादला विधि अधिकारी, शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर अमित सिंह ने जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.