सराईकेला, सितम्बर 9 -- सरायकेला। आरआईटी थाना क्षेत्र में हुए अमित सरदार हत्याकांड और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे लाइन पर फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर चार आरोपियों को आरआईटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे के हथौड़े और मृतक की शर्ट में लपेटा पत्थर समेत कई सामान बरामद किए हैं। एसडीपीओ अनुभव भारद्दाज ने प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तार आरोपियों में दीकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू (26 वर्ष), सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा (38 वर्ष) निवासी कृष्णापुर टोला, राहड़गोड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, आदित्यपुर, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु (2...