कानपुर, मई 8 -- कानपुर। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक में शुक्रवार को अध्यक्ष कलराज मिश्रा की अनुमति और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा के निर्देश पर अमित शुक्ला एडवोकेट को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वाराणसी के राम प्रकाश वीरू पंडित को प्रदेश का मंत्री मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन की गरिमा, समाज सेवा एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वैश्य एकता परिषद की सकीट नगर कार्यकारिणी हुई गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.